छत्तीसगढ़ - SP ने थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को किया सस्पेंड, TI ने की थी यह बड़ी लापरवाही

धमतरी , 22-11-2025 1:36:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - SP ने थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को किया सस्पेंड, TI ने की थी यह बड़ी लापरवाही

धमतरी 22 नवंबर 2025 - धमतरी जिले में एसपी के आदेश की अवहेलना करना एक थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि TI के थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी थानेदार मौके पर नही पहुंचे। SP ने भी थानेदार को तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा लेकिन थानेदार काफी देर से मौके पर पहुंचे। जिस पर SP ने एक्शन लेते हुए TI को तत्काल निलंबित कर दिया है।  मामला धमतरी के केरगांव थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि 19 नवंबर को सलोनी गांव में ग्रामीणों ने अवैध शराब पकड़ी थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को दी लेकिन थानेदार ने काम से बाहर होने की बात कहकर तुरंत मौके पर आने में असमर्थता जता दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसपी सूरज सिंह से कर दी। SP ने थानेदार को काॅल कर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया लेकिन SP के आदेश के बाद भी थानेदार मौके पर नही पहुंचे। इस दौरान TI से पहले SDOP मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे।

SP के निर्देश के करीब ढाई घंटे विलंब से मौके पर पहुंचे थानेदार से जब इस देरी की वजह पूछी गयी, तो उसने निजी कार्य से बाहर जाने की जानकारी दी। बगैर किसी अनुमति के थानेदार के बाहर जाने और घटनास्थल में समय पर नही पहुंचने को SP सूरज सिंह परिहार ने गंभीरता से लिया। उन्होने इस गंभीर लापरवाही के लिए थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने साफ किया है कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नही की जायेगी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH