पत्नी को गैर मर्दों के साथ सोने के लिए मजबूर करता था पति, नाराज पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड

उत्तर प्रदेश , 22/11/2025 1:42:40 AM
Anil Tamboli
पत्नी को गैर मर्दों के साथ सोने के लिए मजबूर करता था पति, नाराज पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड

बाराबंकी 22 नवम्बर 2025 - यूपी के बाराबंकी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में महिला ने ऐसे खुलासे किए जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया. मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव का है. यहां 18 नवंबर की सुबह बड्डूपुर मार्ग किनारे किसान राजमल का शव मिला था. शुरुआती जांच में हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया, जिससे मामला ब्लाइंड मर्डर जैसा लग रहा था।

लेकिन पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पूछताछ में पता चला कि मृतक राजमल शराब का आदी था और नशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था. इतना ही नहीं, वह पत्नी पर पैसों के लिए गैर मर्दों के साथ सोने का दबाव बनाता था. इस प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी और उसके 17 वर्षीय बेटे ने हत्या की योजना बनाई।

17 नवंबर की रात राजमल अपने बड़े भाई के यहां ढोल-पूजन से लौटकर घर आया और फिर बाहर निकल गया. इसी दौरान पत्नी और बेटा भी उसके पीछे निकल पड़े. सुनसान जगह पहुंचते ही दोनों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया. फिर बेटे ने उसके हाथ पकड़े और पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

SP अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, पूछताछ में पत्नी ने अपराध स्वीकार कर लिया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. घरेलू हिंसा और लगातार प्रताड़ना का यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH