महिला के साथ रेप, पति की गैरमौजूदगी में दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 19-11-2025 12:44:59 AM
Anil Tamboli
महिला के साथ रेप, पति की गैरमौजूदगी में दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

ग्वालियर 19 नवम्बर 2025 - ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोती झील इलाके में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। घटना उस समय हुई जब महिला का पति गांव गया हुआ था और आरोपी घर पर रुका था। सुबह करीब 5 बजे आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर उसका देवर और बेटा मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत की कि वह अपने पति, दो बेटों और देवर के साथ रहती है। महिला के पति का दोस्त सुनील कुमार पिछले काफी समय से घर पर आता-जाता रहता था, इसलिए वह उसे जानती थी। महिला का पति गाँव गया हुआ था। तभी सुनील उनके घर आया और देर रात को वहीं रुका।

सुबह करीब 5 बजे, जब महिला घर पर अकेली थी, तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर देवर और बेटा कमरे में आए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी सुनील कुशवाह के खिलाफ रेप, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH