छत्तीसगढ़ - वाट्सएप पर दोस्ती कर वीडियो कॉलिंग पर की शादी, फिर दोस्त के साथ मनवाया सुहागरात

जशपुर , 13/11/2025 12:42:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - वाट्सएप पर दोस्ती कर वीडियो कॉलिंग पर की शादी, फिर दोस्त के साथ मनवाया सुहागरात

जशपुर 13 नवम्बर 2025 -  जशपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को मोबाइल पर झांसे में लेकर वर्चुअल शादी रचाई गई, फिर अश्लील वीडियो बनाए गए और ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कराया गया। तीन साल पुराने इस मामले में मुख्य आरोपी कुंदन राज को 2022 में ही पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन उसका साथी दिलीप चौहान फरार था। आज जशपुर पुलिस ने फरार आरोपी दिलीप चौहान को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

यह मामला जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने 9 अप्रैल 2022 को अपने साथ घटित घटना की शिकायत दुलदुला थाने में दर्ज कराई थी। 

इस घटना की शुरुआत 2021 में हुई, जब बिहार के पटना निवासी कुंदन राज ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) देखकर संपर्क किया। खुद को आकर्षक बताते हुए उसने फोन पर दोस्ती का प्रस्ताव रखा। पीड़िता के मना करने पर भी आरोपी ने हार नहीं मानी। एक दिन व्हाट्सएप पर अपना कटा हुआ हाथ का फोटो भेजकर सहानुभूति हासिल की और वीडियो कॉल शुरू कर दी।

प्यार और शादी का झांसा देकर कुंदन ने मोबाइल पर ही नाबलिग से ‘वर्चुअल शादी’ रचा ली। शादी के बहाने सुहागरात मनाने के नाम पर आरोपी ने पीड़िता को बरगलाया और वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। जब पीड़िता ने और वीडियो बनाने से इनकार किया तो कुंदन ने ब्लैकमेल शुरू कर दिया। धमकी दी कि वीडियो वायरल कर दूंगा। डर के मारे पीड़िता मान गई। फिर कुंदन ने अजीबोगरीब मांग रखी, उसने कहा “मैं दूर हूं इसलिए मेरे दोस्त को भेज रहा हूं। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाओ, मैं वीडियो कॉल पर देखूंगा।”

पीड़िता के घरवालों और सहेलियों के नंबर आरोपी के पास होने की धमकी से नाबालिग लड़की भयभीत हो गई। अक्टूबर 2021 में कुंदन का दोस्त जो असल में दिलीप चौहान था वह थाना दुलदुला क्षेत्र में पहुंचा और फर्जी नाम ‘दीपक यादव’ बताकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जबकि कुंदन वीडियो कॉल पर सब देख रहा था। बाद में और वीडियो की मांग पर इनकार करने पर कुंदन ने अश्लील वीडियो पीड़िता की बड़ी बहन को भेज दिया। लोक लाज के डर से चुप रहने को मजबूर पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और बहन के साथ थाने पहुंची।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH