छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते SDO ऋषिकांत तिवारी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सूरजपुर , 12/11/2025 9:59:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते SDO ऋषिकांत तिवारी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सूरजपुर 12 नवम्बर 2025 - सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (RES) के अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकांत तिवारी को 15000 रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शासन की योजना के तहत निर्मित तालाब के मूल्यांकन के बदले में SDO कृषक से रिश्वत ले रहा था इस दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ लिया।

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम नवापाराखुर्द निवासी कृषक डिसम्बर सिंह की जमीन पर मत्स्य योजना के तहत तालाब निर्माण का कार्य कराया गया था। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की देखरेख में निर्मित तालाब का मूल्यांकन होने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाती। मूल्यांकन के लिए कृषक डिसम्बर सिंह लगातार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के प्रेमनगर स्थित कार्यालय का चक्कर लगा रहा था लेकिन अधिकारी टालमटोल कर रहे थे। आखिरकार SDO ऋषिकांत तिवारी द्वारा तालाब के मूल्यांकन के बदले 15000 रिश्वत की मांग की गई।

कृषक यह राशि देना नहीं चाहता था बल्कि SDO को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था। उसने SDO द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के अंबिकापुर स्थित कार्यालय में की थी। शिकायत की जांच करने पर SDO द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई तब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने SDO को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।

योजना के तहत कृषक को बुधवार को प्रेमनगर स्थित कार्यालय में ही SDO को रिश्वत देना था। जब कृषक रिश्वत की राशि लेकर वहां पहुंचा तो पता चला कि बैठक हो रही है। यहां एसडीओ ने कृषक से कहा कि अभी बैठक चल रही है। इसलिए वह घर चला जाए।जब वह शाम को कार्यालय से लौटेंगे तो कृषक से उसके घर से ही राशि ले लेंगे। इस पर कृषक अपने नवापारा खुर्द स्थित घर लौट आया था।

देर शाम प्रेमनगर मुख्यालय से एसडीओ रिश्वत की रकम लेने किसान के घर पहुंचा। उस दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी- कर्मचारी आसपास की मौजूद थे।जैसे ही एसडीओ ने रिश्वत की रकम ली, तत्काल उसे पकड़ लिया गया। आगे की कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा की जा रही है। एंटी करप्शन के अधिकारियों ने बताया कि एसडीओ के संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH