छत्तीसगढ़ - रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे पर रेप का आरोप, FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

रायपुर , 11/11/2025 10:52:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे पर रेप का आरोप, FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

रायपुर 11 नवम्बर 2025 - रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खाद्य विभाग में पदस्थ रहे रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि संजय दुबे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मामले को उजागर करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

आरंग थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोप बहुत गंभीर हैं, इसलिए गहन जांच  की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर ली गई है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि संजय दुबे से जुड़े विवाद पहले भी विभागीय स्तर पर उठ चुके हैं। हालांकि, हर बार वे किसी न किसी तरह से बच निकलने में सफल रहे। लेकिन इस बार मामला बलात्कार और धमकी से जुड़ा होने के कारण पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है।

राजधानी में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि संजय दुबे का नाम पहले से ही कई संवेदनशील मामलों में सामने आ चुका है। अब यह देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं और आरोपी कब तक गिरफ्त में आता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH