छत्तीसगढ़ - केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़े विधायक और प्रदेश मंत्री, एक दूसरे को देख लेने की कही बात

बिलासपुर , 11/11/2025 9:57:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़े विधायक और प्रदेश मंत्री, एक दूसरे को देख लेने की कही बात

बिलासपुर 11 नवंबर 2025 - अनुशासन की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी में खुद उन्ही के पार्टी के राजनेता अनुशासनहीनता करते नजर आ रहे है। ताजा मामला बिलासपुर जिले का है, जहां भाजपा की यूनिटी मार्च में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के सामने बेलतरा से बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और संगठन की प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय एक-दूसरे से भिड़ गयी। विवाद इस हद तक बढ़ा कि सुशांत शुक्ला और हर्षिता पांडेय एक-दूसरे को देख लेने तक की बात कह दी।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज बिलासपुर प्रवास पर थे। यहां वे भाजपा के यूनिटी मार्च में सरीक होने पहुंचे थे। इस यूनिटी मार्च में केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ शामिल होने बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही बेलतरा से बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडये भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि यूनिटी मार्च में दोनों नेता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ पहली लाइन में साथ चलने को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गये। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और समर्थक उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे।

लेकिन दोनों के बीच सरेराह मीडिया के कैमरें के सामने ही बहसबाजी होती रही। वहीं इन सबके बीच यूनिटी मार्च के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता हर्षिता पांडेय की बांह पकड़कर खींचते भी नजर आया, जो उनके कान में कुछ कहता दिख रहा है। इस पूरे विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि बीजेपी के सीनियर विधायक धरमलाल कौशिक के समझाने के बाद पूरा मामला शांत हो गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH