जांजगीर चाम्पा - कुकर्मी प्रधानपाठक गिरफ्तार, धोखे से महिला को बुलाकर किया था यह कांड

जांजगीर चाम्पा , 09/11/2025 1:53:51 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - कुकर्मी प्रधानपाठक गिरफ्तार, धोखे से महिला को बुलाकर किया था यह कांड

जांजगीर चाम्पा 09 नवम्बर 2025 - महिला से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रधान पाठक ने फोन कर पहले महिला को मिलने के लिए बुलाया और जब महिला मिलने पहुंची तो उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला के आपत्ति करने पर आरोपी प्रधान पाठक भाग खड़ा हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार किया है मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पाटले (43) निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। उनकी पदस्थापना बलौदा ब्लॉक के झपेली शासकीय स्कूल में है। शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि जगन्नाथ पाटले ने काम के बहाने उसे फोन कर अकलतरा स्टेशन के पास मिलने बुलाया। वहां पहुंची महिला से अश्लील बात करते हुए प्रधान पाठक छेड़छाड़ करने लगा। महिला के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी प्रधान पाठक जगन्नाथ पाटले वहां से भाग खड़ा हुआ।

महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत अकलतरा थाने में की। शिकायत मिलने पर आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ धारा 74,79 BNS दर्ज कर विवेचना में लिया। घटना को गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने आरोपी को उसके गृहग्राम से हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर प्रधान पाठक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। अपराध सदर धारा का घटित होना पाए जाने पर आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH