छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल के डस्टबिन में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर , 07/11/2025 3:12:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल के डस्टबिन में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 07 नवंबर 2025 - छत्तीसगढ़  के सबसे बड़े मेकाहारा अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां इमरजेंसी गेट के पास डस्टबीन में एक नवजात का शव पाॅलिथीन में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। घटना आज सुबह की बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह के वक्त मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास रखे डस्टबीन में एक संदिग्ध पालीथिन देखा गया। जांच में जब उक्त पालीथिन में नवजात शिशु का शव मिलने की जानकारी सामने आई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत मेें आया और डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की।

मेकाहारा प्रबंधन द्वारा तुरंत इसकी जानकारी मौदहा पारा पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने नवजात शिशु के शव को मरचुरी भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नवजात को जन्म के तुरंत बाद पॉलीथिन में रखकर फेंकने की आशंका जतायी जा रही है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उक्त नवजात का जन्म मेकाहारा अस्पताल में ही हुआ था, जिसे मरने के लिए डस्टबीन में फेंक दिया गया ? या फिर कहीं बाहर से नवजात शिशु के शव को मेकाहारा अस्पताल के डस्टबीन में ठिकाने लगा दिया गया ? फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन भी पिछले एक-दो दिन में जन्में बच्चों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH