एक और रेल हादसा - हावड़ा एक्सप्रेस से कटकर 08 श्रद्धालुओं की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने वक्त आये चपेट में

उत्तर प्रदेश , 05/11/2025 9:22:40 PM
Anil Tamboli
एक और रेल हादसा - हावड़ा एक्सप्रेस से कटकर 08 श्रद्धालुओं की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने वक्त आये चपेट में

मिर्ज़ापुर 05 नवम्बर 2025 - उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब श्रद्धालु पवित्र कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे थे। इस भयावह हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

​यह हादसा बुधवार सुबह चुनार रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जो श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आए, वे सभी पवित्र कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट की ओर जा रहे थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रद्धालु रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे या ट्रेन के बहुत करीब थे, तभी तेज रफ्तार से गुजर रही कालका एक्सप्रेस उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों के मुताबिक छह लोगों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी, जबकि कुछ घायलों को त्वरित इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH