भांजा लूटना चाहता था मामी की इज्ज़त, अपनी इज्जत बचाने के लिए मामी ने कर दिया बड़ा कांड

उत्तर प्रदेश , 01/11/2025 12:44:23 AM
Anil Tamboli
भांजा लूटना चाहता था मामी की इज्ज़त, अपनी इज्जत बचाने के लिए मामी ने कर दिया बड़ा कांड

बुलंदशहर 01 नवम्बर 2025 - यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक मामी ने अपने भांजे की हत्या कर दी। मामी अपनी भांजे की हरकतों से परेशान थी। जिसके चलते उसने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार देर शाम की शिकारपुर के मोहल्ला गंज सादात की है। पुलिस ने आरोपी मामा-मामी को गिरफ्तार कर लिया है।

इमरान (35 वर्ष) मोहल्ला गंज सादात में अपनी पत्नी, बच्चों व पिता के साथ रहता था। 8 साल पहले इमरान की शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे-दो बेटी और एक बेटा है। इमरान के घर से करीब 50 मीटर दूर उसके मामा जावेद अपनी पत्नी रुखसाना व तीन बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। इमरान के परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार शाम किसी काम से इमरान अपने जावेद के घर गया था। घर पर उसकी मामी रुखसाना थी।

दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। तेज आवाज में बात करके दोनों झगड़ रहे थे कि उसके मामा जावेद भी घर आ गए। बात बढ़ी तो गुस्से में मामी ने पास रखे हथौड़े से उसके सिर पर कई वार कर दिए। हथौड़े के वार से इमरान जमीन पर गिर पड़ा। उधर, झगड़े और चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। इमरान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मामा-मामी घर छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, परंतु रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मामी ने बताया कि इमरान उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए बगल में रखे हथौड़े से वार किया। हथौड़ा उसके सिर पर लगा। मेरे शोर मचाने पर उसके मामा भी आ गए। वह सिर पर हथौड़ा लगने से नीचे गिर गया। मैंने उसे जान से नहीं मारा। अपने बचाव में हमला किया तो उसके सिर में लग गया। इसके बाद हम दोनों घर से बाहर आ गए। हालांकि पुलिस अभी इन बयानों पर कुछ भी खुलकर नहीं कह रही और पूरे मामले में जांच के बाद भी निष्कर्ष निकालने की बात कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH