छत्तीसगढ़ - शनिवार 01 नवंबर को दो घंटे के लिए बंद रहेगी सभी शराब की दुकानें, आदेश जारी

महासमुंद , 31/10/2025 8:20:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शनिवार 01 नवंबर को दो घंटे के लिए बंद रहेगी सभी शराब की दुकानें, आदेश जारी

महासमुंद 31 अक्टूबर 2025 - छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन नवा रायपुर, अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में महासमुंद जिला प्रशासन ने शराब दुकानों के संचालन पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, लोकहित में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जिले की हाईवे से सटी मदिरा दुकानों को निर्धारित समय में बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार की शराब बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 01 नवम्बर 2025 को शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।

यह आदेश जिले की प्रमुख दुकानों कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान घोड़ारी, कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान तुमगांव, कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान पटेवा-जोगीडीपा, देशी/विदेशी मदिरा दुकान झलप, देशी/विदेशी मदिरा दुकान पिथौरा और देशी/विदेशी मदिरा दुकान सरायपाली पर लागू होगा।

आबकारी विभाग ने संबंधित दुकान संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह निर्णय प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से लिया है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH