छत्तीसगढ़ - ऑटो चालक ने महिला सवारी के साथ किया रेप का प्रयास, नाकाम होने पर उतारा मौत के घाट

सूरजपुर , 31-10-2025 8:08:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ऑटो चालक ने महिला सवारी के साथ किया रेप का प्रयास, नाकाम होने पर उतारा मौत के घाट

सूरजपुर 31 अक्टूबर 2025 - सूरजपुर जिले के लाटोरी चौकी क्षेत्र में हुई महिला की अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल कुशवाहा के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चलाता है।

मामला लाटोरी चौकी के सोनवाही गांव का है, जहां कुछ दिन पहले एक महिला का शव सड़क किनारे बने गड्ढे में बरामद हुआ था। महिला की पहचान स्थानीय सब्जी विक्रेता के रूप में हुई थी, जो रोजाना की तरह बाजार से सब्जी बेचकर अपने घर लौट रही थी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने बाजार से घर लौटने के लिए आरोपी के ऑटो में सवारी की थी। रास्ते में सुनसान इलाके में पहुंचने पर आरोपी की नियत बिगड़ गई और उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी, तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने की नीयत से सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने महिला की हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच की। इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

सूरजपुर SP के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपी राहुल कुशवाहा को सोनवाही गांव के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने महिला के विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ऑटो वाहन भी जब्त कर लिया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH