सक्ती - जिस थाने से TI महतो साहब हुए थे लाईन अटैच उसी थाने में बैठे है अंगद बन कर, हसौद से चलाते है थाना

सक्ती , 31/10/2025 7:22:10 PM
Anil Tamboli
सक्ती - जिस थाने से TI महतो साहब हुए थे लाईन अटैच उसी थाने में बैठे है अंगद बन कर, हसौद से चलाते है थाना

सक्ती 31 अक्टूबर 2025 - सक्ती जिले में महतो पुराण काफी लंबी है जिसका बखान किया जाय तो शब्द खत्म हो जाएंगे लेकिन बखान नही। पूरे छत्तीसगढ़ ही नही देश भर में शायद ही कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी हो जो सिंगल सैलरी में 24 घंटे की ड्यूटी मुश्तैदी से करता हो लेकिन सक्ती जिले के निरीक्षक कमल किशोर महतो साहब एक अकेले ऐसे शख्स है जो अपनी सेहत और कमर दर्द की परवाह किये बिना एक साल से अधिक समय से सिंगल सेलरी में बिना किसी शिकवे शिकायत के पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी बजाए जा रहे है।

निरीक्षक कमल किशोर महतो साहब की निष्क्रियता को देखते हुए तत्कालीन SP एम आर अहिरे ने उन्हें डभरा थाने से हटा कर लाईन अटैच कर दिया था लेकिन अहिरे साहब के ट्रांसफर के बाद पूर्व SP ने महतो साहब को एक बार फिर से डभरा थाने की कमान सौप दी इतना ही नही कुछ महीने बाद जिले के यातायात थाने की भी जिम्मेदारी दें दी जिसे अब तक महतो साहब निभा रहे है।

डभरा पुलिस सूत्रों की माने तो महतो साहब दुबारा डभरा थाने में पदस्थ होने के बाद एक भी रात थाने में नही गुजारे है। बताया जाता है कि TI महतो साहब का हसौद में एक बंगला है जँहा वे अक्सर रात गुजारते है। इतना ही नही TI महतो साहब एक सान्हा ( पुलिसकर्मियों का लेखाजोखा) हमेशा खाली छोड़ कर रखते है और आपात स्थिति होने पर हसौद से डभरा थाने आकर उस खाली सान्हे में रवानगी डाल कर कार्यवाही की खानापूर्ति कर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते है।

बताया तो यह भी जाता है कि हसौद निवासी एक युवक ने TI महतो साहब की गंभीर शिकायत लेकर आला अधिकारी के पास भी पँहुचा था जँहा से उसे डाँट डपट कर भगा दिया गया। अब नए SP के आने से उस युवक को न्याय की उम्मीद जगी है। अब यह देखना लाजमी होगा कि क्या नए SP साहब महतो साहब के ऊपर कोई कार्यवाही करते है या फिर सब कुछऐसे ही चलते रहेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH