छत्तीसगढ़ - माँ को गैर मर्द की बांहों में देखकर पगलाया बेटा, किया ऐसा कांड की दो साल तक..

बिलासपुर , 28-10-2025 1:11:56 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - माँ को गैर मर्द की बांहों में देखकर पगलाया बेटा, किया ऐसा कांड की दो साल तक..

बिलासपुर 28 अक्टूबर 2025 - साल 2023 में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या का राज पुलिस ने दो साल बाद खोल दिया है। दो साल पुराने इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मां को मृतक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद अपने दोस्त के साथ मिल की हत्या कर दी और लाश को रेलवे ट्रैक में फेंक दिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। 

दो साल पहले तोरवा के रेलवे ट्रैक पर विनोद महंत की लाश मिली थी उसके बांए हाथ और दाहिने जांघ पर रस्सी बंधी थी और शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने मर्ग कायम किया था।पूर्व CSP अक्षय प्रमोद सबद्रा के ट्रांसफर के बाद वर्तमान CSP कोतवाली गगन कुमार ने केस को आगे बढ़ाते हुए साक्ष्य और बयानों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।

जांच में पता चला कि मृतक का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था। पुलिस ने क्लू मिलने पर राजकुमारी पासी से पूछताछ की। तब राजकुमारी ने बताया कि उसका बेटा कृष्णा पाल अपने दोस्त मनोज पाल के साथ जब उसके घर आया तो उन्होंने विनोद महंत के साथ उसे आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। तब उसके बेटे कृष्णा पाल ने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर विनोद महंत के साथ मौके पर ही मारपीट की। इसके बाद उसे लेकर लाल खदान स्थित अपने घर चला गया।

पुलिस ने परियापारा लाल खदान निवासी कृष्णा पाल (24) और मनोज पाल उर्फ धन्ना (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि मृतक विनोद महंत को मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से में दोनों आरोपियों ने पहले लोहे की रॉड और मुक्कों से विनोद को पीटा। जब वह बेहोश हो गया, तो दोनों ने समझा कि वह मर गया है। फिर शव को गमछे से बांधकर निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कबूलनामे के बाद दोनों से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ - माँ को गैर मर्द की बांहों में देखकर पगलाया बेटा, किया ऐसा कांड की दो साल तक..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH