छत्तीसगढ़ - गर्लफ्रैंड से विवाद के बाद युवक खुदकुशी करने पँहुच गया रेलवे ट्रैक पर, ट्रेन आती उससे पहले..

रायपुर , 28/10/2025 1:48:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गर्लफ्रैंड से विवाद के बाद युवक खुदकुशी करने पँहुच गया रेलवे ट्रैक पर, ट्रेन आती उससे पहले..

रायपुर 28 अक्टूबर 2025 -  रायपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से हुए झगड़े के बाद इतना तनाव ले लिया कि उसने अपनी जान देने की कोशिश कर डाली। लेकिन गनीमत रही कि लोगों की सतर्कता और पुलिस की फुर्ती से उसकी जान बच गई। अब युवक सुरक्षित है और पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर समझाइश दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा में रहने वाला युवक पिछले कुछ दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्तों को लेकर परेशान चल रहा था। दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था, जिससे युवक मानसिक रूप से काफी तनाव में था। सोमवार (27 अक्टूबर) की सुबह करीब 11:50 बजे जब युवक अपनी दुकान जाने के लिए घर से निकला, तभी रास्ते में उसकी गर्लफ्रेंड का फोन आया। फोन पर फिर बहस बढ़ गई और गुस्से में आकर युवक ने मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद वह सीधा मंदिर हसौद - परसदा रोड की तरफ निकल गया।

पुलिस के मुताबिक, युवक रेडियम ब्रिज के पास पहुंचा, अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की और पैदल जाकर रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया। वह गुजरने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था ताकि अपनी जान दे सके। इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों को कुछ गड़बड़ लगा और उन्होंने तुरंत सीएसपी माना लंबोदर पटेल और मंदिर हसौद थाना प्रभारी को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पंहुची और युवक को ट्रैक से हटाकर थाने ले आई।

थाने लाने पर युवक ने बताया कि गर्लफ्रेंड से विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में था और जिंदगी खत्म करने का विचार आ गया था। पुलिस  ने समझाइश दी, परामर्श कराया और परिवार को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द किया। पुलिस के मुताबिक समय पर सूचना और लोगों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। युवक अब ठीक है और उसने दोबारा ऐसा कदम न उठाने का वादा किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH