छत्तीसगढ़ - रईसजादे ने इम्पोर्टेड कार से कई लोगो को मारी टक्कर, हादसे में 03 लोगो की मौत, क्षेत्र में भारी तनाव

बेमेतरा , 27/10/2025 6:49:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रईसजादे ने इम्पोर्टेड कार से कई लोगो को मारी टक्कर, हादसे में 03 लोगो की मौत, क्षेत्र में भारी तनाव

बेमेतरा 27 अक्टूबर 2025 - रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बताया जा रहा है कि एक रईसजादे की तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने अलग-अलग स्थानों पर पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका ईलाज बेमेतरा जिला अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात तब हुआ जब डिफेंडर कार तेज रफ्तार में शहर के मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी व्यापारी के घर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थिति बिगड़ती देख सिटी कोतवाली पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

सूत्रों के अनुसार, हादसे में शामिल डिफेंडर कार एक स्थानीय व्यापारी के बेटे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH