भांजे के प्यार में पगलाई मामी, पति को छोड़ भांजे के साथ रहने लगी लिव इन पर, फिर हुआ यह..

उत्तर प्रदेश , 26/10/2025 12:58:53 AM
Anil Tamboli
भांजे के प्यार में पगलाई मामी, पति को छोड़ भांजे के साथ रहने लगी लिव इन पर, फिर हुआ यह..

बरेली 26 अक्टूबर 2025 - बरेली में लिव इन में रह रही एक महिला ने खुदकुशी कर ली। इस मामले की सूचना जब पति को दी गई तो महिला का पति बरेली पहुंचा, लेकिन उसने शव ले जाने से इंकार कर दिया। पति ने बताया कि पत्नी को उसका भांजा भगा कर ले आया था और प्रताड़ित कर रहा था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। किला पुलिस ने उसकी शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

बता दें कि किला छावनी में कालीधाम मंदिर के पास एक किराए के मकान में रहने वाली 28 वर्षीय पूजा मिश्रा ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी। वह प्रेमी आलोक मिश्रा के साथ पति-पत्नी के जैसे ही करीब दो महीने से रह रही थी। गुरुवार देर रात बाराबंकी से उसका पति ललित मिश्रा थाना किला पहुंचा। बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ललित मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में रह रहा था।

सीतापुर में थाना पिसावां के गांव मढ़िया निवासी आलोक मिश्रा उसका सगा भांजा है। करीब आठ महीने पहले उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर आलोक भगा लाया और छिपकर इधर-उधर रहने लगा। ब्रजेश मिश्रा, अनूप मिश्रा और आलोक के चाचा प्रशांत तिवारी उसका साथ दे रहे थे। पत्नी के आलोक संग चले जाने से ललित मिश्रा के परिवार में सब परेशान थे। उधर, आलोक का इरादा भी सही नहीं था।

ललित मिश्रा ने आरोप लगाया कि आलोक अब उनकी पत्नी से शादी नहीं कर रहा था। ब्रजेश, अनूप और प्रशांत इसमें उसका साथ दे रहे थे। पूजा ने इस बारे में फोन करके उसे जानकारी दी थी। ये लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसने शव साथ ले जाने से मना करते हुए यहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH