छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया पर PM मोदी को गाली देना शिक्षक को पड़ा भारी, निलंबन के बाद हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर , 26/10/2025 12:38:36 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया पर PM मोदी को गाली देना शिक्षक को पड़ा भारी, निलंबन के बाद हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर 26 अक्टूबर 2025 -  प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ शोसल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सहायक शिक्षक को निलंबित करने के बाद अब पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। दरअसल विकासखंड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला मक्याठी के सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन के द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके नाम से अपने फेसबुक पेज पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की गई थी।

विभागीय जांच में इसे छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिकारी-कर्मचारी के शोसल मीडिया के उपयोग संबंधी मार्गदर्शी निर्देश का उल्लंघन पाया गया था। इस आधार पर ईश्वरी प्रसाद टंडन (सहायक शिक्षक एलबी) को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में बड़कीमहरी निवासी विजय प्रताप सिंह ने की थी।

उन्होंने लिखित शिकायत की थी कि ईश्वरी प्रसाद टण्डन द्वारा PM के संबंध में अत्यंत ही अपमानजनक अभद्र एवं असंवेदनशील भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर सार्वजनिक रूप से गाली गलौज की गई है। शासकीय कर्मचारी होते हुए इस प्रकार का व्यवहार न केवल आचार संहिता का उल्लघंन है बल्कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कार्य भी है। ऐसे व्यक्ति का आचारण सामाजिक सौहार्द एवं सार्वजनिक शिष्टाचार के खिलाफ है।

इसी शिकायत पर पुलिस ने जांजगीर निवासी शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 352, 353(1), 363(1), (353) के तहत प्राथमिकी की थी।पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH