छत्तीसगढ़ - मधुमक्खियों के हमले में घायल भाजपा नेता की ईलाज के दौरान मौत, पार्टी में शोक की लहर

सूरजपुर , 26-10-2025 12:26:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मधुमक्खियों के हमले में घायल भाजपा नेता की ईलाज के दौरान मौत, पार्टी में शोक की लहर

सूरजपुर 26 अक्टूबर 2025 - शनिवार को मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाक्टर सुशांत विश्वास की ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से कुमदा कालोनी में मातम पसर गया। वे ग्राम पंचायत गोविंदपुर की उप सरपंच शंपा विश्वास के पति थे।

भाजपा नेता सुशांत विश्वास (45) कुमदा कालोनी के ओल्ड डीएमक्यू कालोनी में सपरिवार रहते थे और मेडिकल दुकान का भी संचालन करते थे। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वे कुमदा कालोनी स्थित एक अन्य मेडिकल दुकान से दवा लेकर इलाज करने वीरपुर गांव जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान पुराना माइनस कालोनी के समीप स्थित पीपल पेड़ में डेरा जमाए मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

उन्हें बेहोशी की हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल समेत तमाम स्थानीय भाजपा नेता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। भाजपा नेता के शव को स्थानीय चिकित्सालय की मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद कुमदा कालोनी के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH