मजदूर की पत्नी के साथ खेत का मालिक करता था गंदा काम, जब पति ने विरोध किया तब..

मध्य प्रदेश , 25-10-2025 5:54:53 PM
Anil Tamboli
मजदूर की पत्नी के साथ खेत का मालिक करता था गंदा काम, जब पति ने विरोध किया तब..

हरदा 25 अक्टूबर 2025 - दीपावली की रात सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी में हुई मज़दूर की हत्या के आरोपी खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASP अमित कुमार मिश्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि फरियादी जुगराई बाई ने 20 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति सुखलाल कलमे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम लालमाटी खेत मालिक रामदीन मालवीय के यहाँ रहकर मज़दूरी करता था।

दीपावली की सुबह लगभग छह बजे वह गाय चराने खेतों में गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में खेत मालिक रामदीन अपने बेटों गोविंद और गजानन के साथ उसे खोजने निकला तो ग्राम लालमाटी के पास खेत में सुखलाल का शव पड़ा मिला जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर सिराली पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। प्राथमिक जाँच में हत्या की आशंका पर थाना सिराली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ की और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेत मालिक रामदीन पर शक गहराया। पूछताछ में रामदीन ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसका मृतक की पत्नी से अवैध संबंध था और सुखलाल इस संबंध का विरोध करते हुए अपनी पत्नी को लेकर काम छोड़ने तथा 50 हज़ार रुपये की मज़दूरी मांगने की बात कर रहा था। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने गाय-भैंस चराते समय पहले उसे नशा करवाया, फिर लाठी से वार कर सुखलाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रामदीन मालवीय, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम लालमाटी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH