छत्तीसगढ़ - न्यायालय परिसर में कोर्ट के चपरासी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद , 25/10/2025 4:45:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - न्यायालय परिसर में कोर्ट के चपरासी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद 25 अक्टूबर 2025 - भृत्य ने कोर्ट परिसर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिला कोर्ट में भृत्य की ड्यूटी लगाई गई थी। आज भी भृत्य ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच कोर्ट परिसर में अचानक भृत्य ने फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने भृत्य को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम कर फंदे से लाश को उतारा गया। पुलिस जांच में शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थी? इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीँ, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे भृत्य के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, कोर्ट परिसर में भृत्य के सुसाइड की खबर से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH