छत्तीसगढ़ - पैरावट में युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बलौदा बाजार , 25/10/2025 2:54:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पैरावट में युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार 25 अक्टूबर 2025 - कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी में युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. गांव के बाहर बने ब्यारे में रखे पैरावट के अंदर शव बरामद किया गया. सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतिका की पहचान चरौटी निवासी तेजस्विनी पटेल (26 साल) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तेजस्विनी पटेल अपने पिता के साथ घर में रहती थी और मजदूरी करने बलौदा बाजार जाया करती थी. शुक्रवार की रात उसने अपने पिता के साथ खाना खाया था. इसके बाद शनिवार सुबह जब पिता ने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया. इसी बीच गांव में जली हुई लाश मिलने की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह लाश उनकी बेटी तेजस्विनी की ही है।

ग्राम चरौटी में पैरावट के अंदर युवती की जली हुई लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतिका के पिता ने शव की शिनाख्ती की है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ग्राम चरौटी पहुंचे. वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH