छत्तीसगढ़ - हायवे पर बाईक खड़ी कर शौच के लिए जा रहे चाचा और भतीजे को ट्रक ने कुचला, दोनो की मौत

गरियाबंद , 23/10/2025 12:15:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हायवे पर बाईक खड़ी कर शौच के लिए जा रहे चाचा और भतीजे को ट्रक ने कुचला, दोनो की मौत

गरियाबंद 23 अक्टूबर 2025 - गरियाबंद जिले में बुधवार को नेशनल हाईवे 130C पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मैनपुर के पास सिकासार जीरो पॉइंट के समीप घटी। घटना की जानकारी मिलते ही धवलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, देवभोग के ग्राम बनवापारा निवासी अकालू राम (45 वर्ष) और उनके भतीजे टेकराम (35 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल सीडी  डिलक्स क्रमांक CG 23 F 3467 से गरियाबंद की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों मैनपुर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सिकासार जीरो पॉइंट पहुंचे, उन्होंने सड़क किनारे शौच के लिए बाईक रोकी। बाइक स्टैंड पर रखकर कुछ दूरी तय करने के दौरान, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। धवलपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और उन्हें मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जँहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण और जिम्मेदार वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH