छत्तीसगढ़ - PM मोदी और CM साय की तश्वीर वाली फ्लैक्स को बनाया थाने के शौचालय का पर्दा, थाने में भारी बवाल

बिलासपुर , 22/10/2025 5:46:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - PM मोदी और CM साय की तश्वीर वाली फ्लैक्स को बनाया थाने के शौचालय का पर्दा, थाने में भारी बवाल

बिलासपुर 22 अक्टूबर 2025 -  सीपत थाना दीपावली के दिन राजनीतिक विवादों के घेरे में आ गया। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर थाने के सार्वजनिक शौचालय में दरवाजे के रूप में लगा पाने के बाद गरमाया। यह पोस्टर सुशासन पखवाड़ा का है। शौचालय का गेट टूट जाने के कारण पुलिस कर्मियों ने इसे अस्थायी रूप से दरवाजे की जगह उपयोग में ले लिया।

मंगलवार को जैसे ही इसकी खबर भाजपाइयों को लगी, थाने में हंगामा मच गया। भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, वरिष्ठ नेता मन्नू ठाकुर, मदनलाल पाटनवार, बसंत साहू, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी पर आरोप लगाया कि उनके संरक्षण में अवैध शराब कारोबार और आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। थाना परिसर में बंद कमरों में बाहरी लोगों को बुलाकर शराबखोरी भी की जाती है। सूचना मिलते ही DSP निमितेश सिंह मौके पर पहुंचे और नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर को शौचालय में लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज कर करने की मांग की। DSP ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक थाना प्रभारी को हटाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। DSP ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH