भाई ने 19 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित बहन ने दिया बच्चे को जन्म, फिर हुआ यह..

उत्तर प्रदेश , 22/10/2025 2:08:29 PM
Anil Tamboli
भाई ने 19 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित बहन ने दिया बच्चे को जन्म, फिर हुआ यह..

कौशांबी 22 अक्टूबर 2025 - उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. इस वारदात में एक चचेरे भाई ने अपनी ही 19 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया. जब बहन प्रेग्नेंट हुई तो उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया. उस मासूम की कुछ ही देर बाद मौत हो गई जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने लोकलाज के डर से नवजात शव को छुपाने के लिए उसे एक तालाब में फेंक दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने गांव की चौकीदार के तहरीर पर पीड़िता लड़की की मां और भाई पर मुकदमा दर्ज किया है. घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

यहां की 19 वर्षीय की एक युवती को उसके ही चचेरे भाई ने अपनी हवस का शिकार बना डाला. महीनों तक चली इस क्रूरता का अंजाम तब सामने आया, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई. लेकिन परिवार ने इसे छिपाने की हर कोशिश किया. जानकारी के मुताबिक पीड़िता के मां-बाप ने पेट की सूजन को ट्यूमर बताया और लड़की को डॉक्टर के पास ले जाने से भी परहेज किया।

16 अक्टूबर को घर में ही अचानक प्रसव हो गया, और एक नवजात बच्चे ने जन्म लिया. बताया जा रहा है कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई. यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और परिवार में हड़कंप मच गया. पीड़िता के भाई को जैसे ही भनक लगी उसने सराय अकिल थाना में पहुंचकर चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना में सूचना दी कि उनकी एक बहन है जो 19 वर्ष की है. उसके साथ चाचा के लड़के के द्वारा गलत काम किया गया था जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई थी. इसके बाद उनकी बहन ने एक शिशु को जन्म दिया था. जन्म के कुछ घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी. इस सूचना पर तत्काल थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH