छत्तीसगढ़ - खून से लथपथ पति और पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ , 22/10/2025 1:27:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खून से लथपथ पति और पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ 22 अक्टूबर 2025 -  रायगढ़ जिले के ग्राम कपाटडेरा में पति-पत्नी की लाश घर के बाहर आंगन में मिलने से सनसनी मच गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, खून से सने शव पर मारपीट के निशान मिले है। किसी ने डंडे से पीट-पीटकर दोनों को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35 साल) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30 साल) के रूप में हुई है। जो ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के रहने वाले है। बुधवार सुबह दोनों की खून से सने लाश को परिवार वालों ने देखा तो गांव के कोटवार को सूचना दी। इसके बाद कोटवार ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी।

थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। वहीं पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH