बड़ी खबर - बाल बाल बची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंसा

देश , 22-10-2025 1:13:30 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - बाल बाल बची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंसा

तिरुवनंतपुरम 22 अक्टूबर 2025 - केरल दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक देखी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू के बुधवार को सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के समय हैलीपैड धंस गया। राष्ट्रपति मुर्मू समेत सुरक्षाकर्मी और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर पहले निलक्कल में उतरना था, लेकिन खराब मौसम और बारिश के चलते देर शाम लैंडिंग स्थल को बदलकर पथानमथिट्टा के प्रामदम स्टेडियम कर दिया गया। यहां हेलीपैड पर जल्दबाजी में नया कंक्रीट डाला गया था, जो पूरी तरह सूख नहीं पाया था।

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर जैसे ही लैंड हुआ, उसके पहिए गीले कंक्रीट में धंस गए। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति को संभाल लिया। बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबरीमाला मंदिर के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति मुर्मू चार दिवसीय केरल यात्रा पर हैं, जो 21 अक्टूबर को शुरू हुई। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्खला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह के उद्घाटन में शामिल होंगी। बाद में वे सेंट थॉमस कॉलेज पलई के प्लैटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) के समापन में भी शामिल होंगी। 24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम की शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH