प्रेमी के खातिर पति को छोड़ी विवाहिता, कुछ दिन बाद प्रेमी ने भी साथ रखने से किया इनकार, फिर हुआ यह..

उत्तर प्रदेश , 21/10/2025 1:07:00 AM
Anil Tamboli
प्रेमी के खातिर पति को छोड़ी विवाहिता, कुछ दिन बाद प्रेमी ने भी साथ रखने से किया इनकार, फिर हुआ यह..
सीतापुर 21 अक्टूबर 2025 - उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 35 वर्षीय महिला ने संबंध जारी रखने से पति के भतीजे व प्रेमी के इनकार करने के बाद यहां एक थाने के अंदर कथित तौर पर अपनी कलाई काट ली।पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुबनगर पुलिस चौकी पर हुई। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि महिला पूजा मिश्रा ब्लेड लेकर चौकी पहुंची थी, जिससे उसने खुद को घायल कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूजा की वीरेंद्र से नौ साल पहले शादी हुई थी और उनके पांच व सात साल के दो बेटे हैं। उसका पति दिल्ली में काम करता है और कुछ साल पहले पति ने अपने भतीजे आलोक (23) को काम में मदद के लिए बुलाया था।इस दौरान पूजा और आलोक के बीच संबंध बन गए। पुलिस ने कहा कि जब वीरेंद्र को इस प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला, तो उसने आलोक को वापस गांव भेज दिया। हालांकि, बाद में पूजा अपने पति और बच्चों को छोड़कर बरेली में आलोक के साथ रहने लगी, जहां वह ऑटोरिक्शा चलाता था। पुलिस ने बताया कि आलोक ने पूजा से दूरी बना ली और अपने पैतृक गांव लौट गया। इससे नाराज होकर पूजा भी सीतापुर चली गई, जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया और फिर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसएचओ ने बताया ‘पुलिस चौकी पर जब आलोक ने रिश्ता जारी रखने से इनकार कर दिया, तो पूजा ने अचानक अपनी कलाई काट ली।’ सीतापुर पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि महिला खतरे से बाहर है और घटना के बाद दोनों की काउंसलिंग की गई। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH