आज का राशिफल, दिनांक 19 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 19-10-2025 1:00:48 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 19 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 19 अक्टूबर 2025 - 19 अक्टूबर का दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य की पूजा करने से मान-सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 19 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 19 अक्टूबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि - आज आपको आराम करने की जरूरत है, वरना थकान महसूस हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जरूरत के हिसाब से चीजें जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। धन की स्थिति को लेकर मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

वृषभ राशि - आज आपको अपने प्रिय व्यक्ति के साथ समय गुजारना चाहिए। आपके मन में पैसों को जल्दी कमाने का तीव्र इच्छा हो सकती है। मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। यात्रा का योग हैं। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। ऑफिस में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि - आज आपको ऑफिस व घर में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक रूप से आप खुद को बेहतर करने की कोशिश करेंगे और सफलता भी पाएंगे। व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा और वे आपकी बात सुनेंगे।

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी को भी धन उधार देने से बचना चाहिए, वरना वापसी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे और आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि - आज आपको अपनी सभी परेशानियों का हल मिल सकता है। निवेश फायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों पर आपका कंट्रोल रखने वाला स्वभाव बेवजह वाद-विवाद को जन्म देगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। हालांकि कार्यों को करते समय धैर्य से काम लें।

सिंह राशि - आज आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। जैसा आप चाहेंगे, वैसा पाएंगे। हालांकि आज धन की कमी का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन शाम तक स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। ऑफिस में आपको लोगों के साथ गपशप करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें आपका ज्यादातर समय बर्बाद होता है। जीवनसाथी के सेहत की चिंता हो सकती है।

तुला राशि - आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके विचारों की तारीफ हो सकती है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और मेहनत रंग लाएगी। आप अपना खाली समय धार्मिक कार्यों में बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह के विवादों में न पड़ें। किसी भी तरह की प्लानिंग में जीवनसाथी के विचारों को जरूर शामिल करें।

वृश्चिक राशि - आज आपको अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना होगा। आर्थिक रूप से आप परेशानी का सामना कर सकते हैं। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत में सुधार होगा। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

धनु राशि - आज आप खरीदारी करने के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दिन की शुरुआत ध्यान और योग से करने से आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि ज्यादा खर्चा न करें। आज परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है।

मकर राशि - आज आप अपने शौक पूरे कर सकते हैं। किसी करीबी की सलाह से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। बहुत बड़े निवेश से दूरी बनाए रखें, वरना नुकसान हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि - आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपके विचारों को सीनियर्स समझेंगे और तारीफ भी करेंगे। ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा, जिससे काम जल्दी निपट सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और बचत करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि आज जीवनसाथी के विचारों को नजरअंदाज न करें, वरना अनबन हो सकती है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH