छत्तीसगढ़ - थार के भीतर सड़ी गली हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर , 17/10/2025 8:58:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - थार के भीतर सड़ी गली हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 17 अक्टूबर 2025 - राजधानी रायपुर में थार के अंदर युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। थार सड़क किनारे 15 दिन से खड़ी थी। आज देर शाम जब राहगीरों ने कार के अंदर लाश को देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही मृत युवक की पहचान की जा रही है। घटना, टाटीबंध के आमानाका थाना क्षेत्र की है।

आज देर शाम महिंद्रा शो रूम के पास बंद पड़ी थार कार के अंदर लाश की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। साथ ही लाश के पास एक झोला भी मिला, जिसमें बिस्किट थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृत युवक की पहचान में जुट गई है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले दुर्ग के भिलाई के पास थार क्रमांक CG 04 PX 6888 का एक्सीडेंट हुआ था। दुर्घटना के बाद थार को खींचकर महिंद्रा शो रूम लाया गया था, तब से थार शो रूम के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी।

आज देर शाम राहगीरों ने थार के अंदर शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना आमानाका पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लाश दो से तीन दिन पुरानी है। वहीं, थार वाहन की खिड़की लाॅक नहीं थी।

फिलहाल युवक की मौत का कारण क्या था और किन परिस्थितियों में उसकी जान गई, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि मौत की असली वजह क्या थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH