छत्तीसगढ़ - पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष का ईलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक की लहर

कोरबा , 16-10-2025 10:24:33 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष का ईलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक की लहर

कोरबा 16 अक्टूबर 2025 - छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम पूर्व उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल अग्रवाल का 78 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद 15 अक्टूबर की रात निधन हो गया। उन्हें अंचल में उन्हें  “बनवारी भैया” के तौर पर जाना और पहचाना जाता था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल अग्रवाल के निधन की खबर मिलते ही कोरबा सहित प्रदेश के भापता और नेताओं में शोक व्याप्त है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष रहे बनवारी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध और एक सिद्धांतवादी भाजपा नेता थे। छत्तीसगढ़ राज्य गठित होने के बाद वह राज्य के पहले विधानसभा उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा उन्होंने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहने से पूर्व साडा के अध्यक्ष पद पर रहकर उन्होने शहर के विकास में अहम भूमिका निभाई थी।

वे पिछले एक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार बालको हॉस्पिटल और कुछ दिन एक निजी अस्पताल में किया गया। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने 15 अक्टूबर बुधवार की रात अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। आज 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान दुरपा रोड से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होकर मोतीसागर पारा, कोरबा स्थित मुक्तिधाम जाएगी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH