छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 32 लाख हितग्राहियों का राशन कार्ड हुआ निरस्त, जाने क्या है वजह

रायपुर , 14/10/2025 9:47:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 32 लाख हितग्राहियों का राशन कार्ड हुआ निरस्त, जाने क्या है वजह

रायपुर 14 अक्टूबर 2025 - छत्तीसगढ़ में अब 32 लाख राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलेगा. राज्य सरकार ने इन हितग्राहियों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया है. खाद्य विभाग के सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा, पिछले एक सालों से ये लोग राशन लेने नहीं आ रहे हैं न ही इन लोगों ने KYC कराई है. KYC होने पर फिर से राशन दिया जाएगा. उन्होंने कहा, प्रदेश में लगभग 95 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं. 2 करोड़ 73 लाख राशन हितग्राही हैं, जिसमें से 32 लाख लोगों का राशन कार्ड सस्पेंड किया गया है।

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से राशन कार्ड धारकों को E-KYC कराने के लिए कहा जा रहा है. खाद्य विभाग ने फर्जी हितग्राहियों को हटाने के लिए E-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है. इसके बावजूद अब तक प्रदेश के 32 लाख हितग्राहियों ने E-KYC नहीं कराया है. ऐसे में माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर राशन कार्ड फर्जी हो सकते हैं. ऐसे फर्जी हितग्राहियों पर नकेल कसने के लिए 31 अक्टूबर से पहले जो लोग E-KYC नहीं कराएंगे उन्हें नवंबर से मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में 32 लाख राशन कार्ड निरस्त किए जाने के मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, नवंबर से करीब 32 लाख परिवारों को राशन नहीं मिलेगा. सरकार का कहना है कि इन परिवारों ने केवाईसी नहीं करवाई है. यह जिम्मेदारी सरकार, खाद्य विभाग या राशन दुकान संचालक किसकी है? सरकार बदलने के बाद खाद्य मंत्री और मुख्यमंत्री ने अपने फोटो राशन कार्ड में लगवाए थे. उस वक्त सभी से आधार कार्ड मांगा गया था, यानी केवाईसी पहले ही हो चुकी थी. अब दोबारा केवाईसी के नाम पर जनता से राशन छीना जा रहा है, जो पूरी तरह षड्यंत्र है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH