23 IAS सहित 44 बड़े अफसरों का तबादला, इन 05 जिलों के कलेक्टर भी बदले

उत्तराखंड , 13/10/2025 7:15:31 PM
Anil Tamboli
23 IAS सहित 44 बड़े अफसरों का तबादला, इन 05 जिलों के कलेक्टर भी बदले

देहरादून 13 अक्टूबर 2025 - उत्तराखंड सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS और 18 PCS समेत कुल 44 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया। जारी आदेश के अनुसार, इस फेरबदल में पांच जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं।

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना से उनकी वर्तमान जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें कृषि एवं उद्यान विभाग के महानिदेशक के साथ ही नियोजन विभाग के अपर सचिव पद का दायित्व दिया गया है। वंदना की जगह अब ललित मोहन रयाल नैनीताल के कलेक्टर होंगे। रयाल अब तक अन्य दायित्वों के साथ मुख्यमंत्री के अपर सचिव का दायित्व भी निभा रहे थे।

अब तक शहरी विकास और सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे गौरव कुमार को चमोली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। कुमार, डॉ संदीप तिवारी की जगह लेंगे जिन्हें हल्द्वानी में समाज कल्याण के निदेशक का नया दायित्व दिया गया है।

आलोक कुमार पाण्डे से अल्मोड़ा के कलेक्टर पद की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग में अपर सचिव तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। पाण्डे की जगह अंशुल सिंह अल्मोड़ा के नए कलेक्टर होंगे।

पिथौरागढ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी से उनका वर्तमान दायित्व वापस लेते हुए उन्हें शहरी विकास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। गोस्वामी की जगह आशीष कुमार भटगाई लेंगे जो अब तक बागेश्वर में इसी पद पर तैनात थे। बागेश्वर का नया जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को बनाया गया है जो अब तक हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

सचिव दिलीप जावलकर को ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं मुख्य परियोजना निदेशक-ग्राम्य विकास समिति- ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (CPD- UGVS- REAP) जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है जबकि वह सचिव वित्त, निर्वाचन, जलागम और निदेशक, आडिट का दायित्व निभाते रहेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH