छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते आदिमजाति कल्याण विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बिलासपुर , 10/10/2025 2:46:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते आदिमजाति कल्याण विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बिलासपुर 10 अक्टूबर 2025 - एंटी करप्शन ब्यूरो ने आदिम जाति कल्याण विभाग के रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया है। बाबू अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि निकालने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला एक युवक ने दुर्ग जिले की एक युवती से अंतर्जातीय विवाह किया था। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले 2 लाख रुपए के प्रोत्साहन राशि के लिए उसने आदिम जाति कल्याण विभाग के पुराना कंपोजिट बिल्डिंग स्थित दफ्तर में आवेदन दिया था।

यहां पदस्थ बाबू मनोज तोंडेकर ( सहायक ग्रेड–2) ने युवक को काफी दिनों तक घुमाया। फिर प्रोत्साहन राशि रिलीज करने की एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने एसीबी में शिकायत कर दी। शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप का आयोजन किया।

आज सुबह कार्यालय पहुंचते ही प्रार्थी युवक नेहरू चौक कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पुराना कंपोजिट बिल्डिंग में स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के दफ्तर में रुपए लेकर पहुंच गया। जैसे ही बाबू मनोज तोंडेकर ( सहायक ग्रेड–2) ने दस हजार रुपए की रिश्वत ली। आस पास तैनात एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बाबू से रिश्वत के रूप में ली गई रकम बरामद कर ली गई है। फिलहाल उससे दफ्तर के एक कमरे में ही एसीबी पूछताछ कर रही है। जिसके बाद विस्तृत जानकारी एसीबी प्रेस नोट के माध्यम से देगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH