सक्ती - तालाब में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, हादसे के बाद गांव में शोक की लहर

सक्ती , 10/10/2025 10:03:50 AM
Anil Tamboli
सक्ती - तालाब में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, हादसे के बाद गांव में शोक की लहर

सक्ती 10 अक्टूबर 2025 - डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरघट्टी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते-खेलते डेढ़ साल के मासूम यांश यादव, पिता राकेश यादव, की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय यांश की मां सुबह घर पर खाना बनाने में व्यस्त थी। इस दौरान बच्चा बिल्ली के साथ खेलते-खेलते घर से निकलकर पास स्थित लेवा तालाब की ओर चला गया। कुछ देर बाद जब बच्चा नजर नहीं आया तो मां ने खोजबीन शुरू की। परिजनों और गांव वालों ने मिलकर आसपास तलाश किया और डंडे की मदद से तालाब में भी खोज शुरू की।

इसी दौरान पानी में कपड़ा तैरता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर जब पास जाकर देखा गया तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे तुरंत बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के पेट और फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उसकी मौत हो गई। 

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। डभरा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH