पीड़ित युवती ने जिसे बताया था सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी उसी से रचाया निकाह , निकाहनामा सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान ,,

उत्तर प्रदेश , 14-12-2020 11:06:19 AM
Anil Tamboli
पीड़ित युवती ने जिसे बताया था सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी उसी से रचाया निकाह , निकाहनामा सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान ,,
अमरोहा 14 दिसम्बर 2020 - यूपी के अमरोहा जिले में एक विचित्र घटनाक्रम में सामूहिक दुष्कर्म की एक पीड़िता ने पहले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया. इसके कुछ दिनों बाद ही उसने एक आरोपी से निकाह कर लिया. शनिवार को सोशल मीडिया पर `निकाहनामा` वायरल होने पर पुलिस को शादी के बारे में पता चला।

अमरोहा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह पड़ोस के युवक मुजीब अहमद के साथ रिलेशन में थी. आरोप है कि मुजीब अहमद ने शादी के बहाने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी की जिद की तो उसने उसके अंतरंग पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी।

लड़की के दावे के अनुसार मुजीब अहमद ने 21 अक्टूबर को उसे बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया. जब वह उससे मिलने बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां मुजीब ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर कार में उसका अपहरण कर लिया और फिर चलती कार में दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया।

पीड़िता का कहना था कि दुष्कर्म के बाद मुजीब अहमद ने उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया. इसके बाद दोस्तों ने भी गाजियाबाद में चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. फिर उन्होंने उसे सड़क पर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए. पीड़िता के अनुसार वह एक ऑटोरिक्शा चालक की मदद से घर लौटी।

करीब एक महीने तक चुप रहने के बाद उसने अपने मां-बाप को आपबीती सुनाई और फिर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार को डिडौली पुलिस स्टेशन में मुजीब अहमद और उनके दोस्तों, जकी पाशा, वसीम, अनस पाशा, जमशेद और हसीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

ASP अजय प्रताप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए निकाहनामे को पढ़ने से लग रहा है कि शादी मुरादाबाद में हुई है. उन्होंने कहा कि,'अब हम पीड़िता को तलब करेंगे और उसका बयान दर्ज करेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH