छत्तीसगढ़ - अपना प्यार साबित करने के लिए युवक ने युवती के परिजनों के सामने पिया जहर, फिर हुआ यह..

कोरबा , 10/10/2025 1:07:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अपना प्यार साबित करने के लिए युवक ने युवती के परिजनों के सामने पिया जहर, फिर हुआ यह..

कोरबा 10 अक्टूबर 2025 - कोरबा जिले से प्यार के लिए अग्नि परीक्षा देने जैसा मामला सामने आया है। जिसमें प्रेमी ने अपना प्यार साबित करने के लिए प्रेमिका के घर जाकर उसके घर वालों के सामने जहर खा लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपहरी में यह घटना 27 सितंबर को घटी थी। देवपहरी निवासी 20 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार पंडो का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने कृष्ण कुमार पंडो को अपने घर खाना खाने को आमंत्रित किया। उन्होंने पहले कृष्ण कुमार का स्वागत सत्कार किया। स्वागत सरकार और खाने-पीने का दौर समाप्त होने के बाद उससे पूछा कि वह उनकी बेटी से कितना प्यार करता है और उसके लिए क्या-क्या कर सकता है?

जिसके जवाब में कृष्ण कुमार ने कहा कि वह उनकी बेटी से बहुत प्यार करता है और उसके लिए कुछ भी कर सकता है। इसके बाद युवती के परिजनों ने गिलास में जहर घोलकर उसके सामने रख दिया और उससे पूछा कि क्या वह उनकी बेटी के लिए जहर भी पी सकता है। तब कृष्ण कुमार ने कहा कि हां वह उनकी बेटी के लिए जहर भी पी सकता है।

इसके बाद अपना प्यार साबित करने के लिए कृष्ण कुमार ने सामने रख गिलास के जहर को उठाकर पी लिया। जहर पीने के तत्काल बाद कृष्ण कुमार की स्थिति बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगा। घबराए लड़की के परिजनों ने उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां 27 सितंबर से उसका इलाज जारी था। इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ती जा रही थी। बुधवार की दोपहर कृष्ण कुमार ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH