छत्तीसगढ़ - दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, नाबालिग को बंधक बना कर करा रही थी यह गंदा काम

दुर्ग , 10/10/2025 12:44:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, नाबालिग को बंधक बना कर करा रही थी यह गंदा काम

दुर्ग 10 अक्टूबर 2025 - मोहन नगर पुलिस ने नाबालिग को जबरदस्ती देहव्यापार में धकेलने के आरोप में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने पीड़िता के निशानदेही पर आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता, जो जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश की रहने वाली है, ने थाना मोहन नगर में लिखित आवेदन देकर बताया कि वह नवरात्रि में मैंहर घुमने के लिए घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में उसकी मुलाकात प्रीति नाम की महिला से हुई। प्रीति ने पीड़िता को अपने साथ काम कराने और नौकरी दिलाने के बहाने दुर्ग लेकर आई।

आरोपी महिला ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो खींचकर उन्हें दूसरों को भेजा और उसे घर पर बंधक बनाकर अवैध संबंध स्थापित करने के लिए मजबूर किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी महिला ने उस पर जबरदस्ती दबाव बनाना जारी रखा। पीड़िता ने बंद कमरे से खुद को छुड़ाकर थाना मोहन नगर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

मोहन नगर पुलिस ने मामले में धारा 137(2), 98, 64 (2), 115(2), 3(5) BNS, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने पीड़िता के निशानदेही पर आरोपियों की घेराबंदी की।

विशेष टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपराध करने की बात स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को  गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में..

01 - प्रीति बेसरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी दल्लीराजहरा, वर्तमान निवास उरला, थाना मोहन नगर।

02 - सीमा सोनी, उम्र 47 वर्ष, निवासी उरला, थाना मोहन नगर।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH