भाभी और देवर के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, दोनो ने मिलकर किया यह कांड

मध्य प्रदेश , 08-10-2025 8:34:27 PM
Anil Tamboli
भाभी और देवर के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, दोनो ने मिलकर किया यह कांड

शहडोल 08 अक्टूबर 2025 - महिला के देवर के साथ अवैध संबंध थे। पति को अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी। इसके बाद भाभी और देवर ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी भाई और पत्नी समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गाँव का है जहाँ 28 सितंबर को बृजेंद्र बैगा का शव उसके खेत स्थित घर में पड़ा मिला था।

घटना के बाद पुलिस और FSL की टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्या बताया गया। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का छोटा भाई नरेंद्र और पत्नी प्यारी बैगा के बीच अवैध प्रेम संबंध हैं। आरोपी नरेंद्र बैगा हैदराबाद में काम करता है और घटना से कुछ दिन पहले ही गाँव आया था। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका भाभी के साथ अवैध संबंध है और संबंध बनाते पति ने देख लिया था जिसकी पूरी जानकारी मृतक को हो गई थी। इसी बात को लेकर वह भाभी से आए दिन विवाद करता था।

आरोपी नरेंद्र बैगा ने अपने नाबालिग भाई, साथी आशीष बैगा और भाभी प्यारी बैगा (मृतक की पत्नी) के साथ मिलकर खेत स्थित घर में कुल्हाड़ी, डंडे और सिलबट्टे के लोढ़े से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH