आज का राशिफल, दिनांक 07 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 07-10-2025 2:42:53 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 07 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 07 अक्टूबर 2025 - 07 अक्टूबर का दिन मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंग बली की पूजा करने से रोग, भय, डर आदि से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 7 अक्टूबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको अपने अच्छे कामों के लिए जाना जाएगा। सेहत को लेकर आपको कोई जरूर टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगी, जिसे पूरा करने में आपको समस्या हो सकती है। आपको परिवार के लिए कुछ समय निकालना होगा। आप काम को लेकर मेहनत भी करेंगे। 

वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए सोच समझकर किसी काम को करने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। संतान की नौकरी को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में अपने पिताजी से सलाह करना पड़ेगा। 

मिथुन राशि - आज आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी जरूरत की चीजों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों को उतना ही बढ़ाएं, जितना कि आप उठा सकें, इसलिए किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। 

कर्क राशि - आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से  आपकी भागदौड़ बनी रहेगी। धन भी अधिक खर्च होगा, लेकिन आप अपने काम को लेकर किसी अनजान व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, क्योंकि वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि - आज आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। कोई कानूनी मामला आपको खुशी देगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सरकारी मामले को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

कन्या राशि - आज का दिन आपको एक नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए जरूरतों की पूर्ति करने के लिए रहेगा। आपको अपने भाई-बहनों की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है, क्योंकि वह आपको काम को लेकर कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आप अपनी माता जी के सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। कोई काम न होने से आपका मन परेशान रहेगा।

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी के कहने में आकर समस्याओं में पड़ सकते हैं। आज आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। किसी समाजिक मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। 

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मकर राशि - आज आप पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए आपको अपने आंख-कान खुले रखने होंगे, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। कोई सरकारी काम आपका पूरा हो सकता है। आप किसी काम को लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे ना हटें और अपने धन का सदुपयोग करें, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो बेहतर रहेगा। लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा। किसी मशीनरी की खराबी के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनके ऑर्डर जाने में भी देरी हो सकती है।

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में गड़बड़ी करेंगे। आप आलस्य दिखाएंगे, जिससे आपके काम लंबे समय के लिए लटकते चले जाएंगे। आज आपको एक दृढ़ निश्चय करके कामों को करने की आवश्यकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड करना युवक को पड़ा भारी, महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड करना युवक को पड़ा भारी, महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - धान बेचने के लिए टोकन नही कटने से परेशान किसान ने ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - धान बेचने के लिए टोकन नही कटने से परेशान किसान ने ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता पूर्व उप सरपंच की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने जताई यह आशंका
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता पूर्व उप सरपंच की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने जताई यह आशंका
कोरबा के लॉज में जांजगीर के युवती की संदिग्ध हालत में मिली लाश, प्रेमी फरार
कोरबा के लॉज में जांजगीर के युवती की संदिग्ध हालत में मिली लाश, प्रेमी फरार
छत्तीसगढ़ - सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ - सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, दब कर दो नाबालिगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, दब कर दो नाबालिगों की मौत
छत्तीसगढ़ - दुर्गा ज्वेलर्स में पिस्टल की नोक पर डकैती, दो नकाबपोश आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दुर्गा ज्वेलर्स में पिस्टल की नोक पर डकैती, दो नकाबपोश आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता आरक्षक की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता आरक्षक की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के दौरान ठंड तोड़ेगी पिछले सभी रिकॉर्ड, जाने क्या कहता है मौसम विभाग
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के दौरान ठंड तोड़ेगी पिछले सभी रिकॉर्ड, जाने क्या कहता है मौसम विभाग
छत्तीसगढ़ - 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप, आरोपी ने खेत मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप, आरोपी ने खेत मे दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH