छत्तीसगढ़ - पत्नी ने चाकू से काटा पति का प्रायवेट पार्ट , हॉस्पिटल में इलाज जारी

रायगढ़ , 05-10-2025 6:42:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी ने चाकू से काटा पति का प्रायवेट पार्ट , हॉस्पिटल में इलाज जारी

रायगढ़ 05 अक्टूबर 2025 - रायगढ़ जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां 33 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल राठिया ने अपनी पत्नी और उसकी बहन के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में उसकी पत्नी ने हैवानियत दिखाते हुए उसके गुप्तांग काट दिए। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला की है।

जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है, शुक्रवार 3 अक्टूबर की दोपहर को अपनी बहन के साथ किसी बात पर झगड़ रही थी। गाली-गलौज और बढ़ते विवाद के बीच जब अनिल राठिया ने पत्नी को दूर करते हुए शांत करने का प्रयास किया, तो गुस्से में उसकी पत्नी ने अपने पति को पीटते हुए अचानक घर में रखे धारदार वस्तु से उसके गुप्तांग पर वार कर दिया और उसे काट डाला।

घटना के बाद युवक दर्द से तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और पड़ोसियों को इसकी जानकारी लगते ही घायल अनिल को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी लैलूंगा थाने पुलिस को भी दे दी गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि बीते 3 अक्टूबर को दोपहर अनिल राठिया जब अपने घर पहुंचा तो देखा की उसकी पत्नी के साथ बहन का विवाद हो रहा था। इस विवाद को जब अनिल राठिया ने रोकने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी ने उसके साथ भी मारपीट करते के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया। शिकायत पर अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH