आज का राशिफल, दिनांक 05 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 05-10-2025 1:25:03 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 05 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 05 अक्टूबर 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 05 अक्टूबर रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 5 अक्टूबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क। 

मेष राशि - आज आपको बेवजह भागदौड़ लगी रहेगी, क्योंकि आप इधर-उधर के कामों में ज्यादा पड़ेंगे। आपको किसी सरकारी मामले में ढील देने से बचना होगा। नौकरी को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपकी दी गई सलाह परिवार में सदस्यों के खूब काम आएगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी टेंशन भी थोड़ा कम होगी।

वृषभ राशि - आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप बेवजह किसी लड़ाई-झगड़े में न पड़ें, नहीं तो आप किसी कानूनी मामले में पड़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और एकजुटता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी अपने माताजी से कहासुनी होने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

कर्क राशि - आज का दिन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या और द्वेष की भावना न रखें। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस से संबंधित किसी काम को लेकर वाद-विवाद में ना पड़ें। संतान पढ़ाई लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है।

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप अपने कामों में पूरी मेहनत से डटे रहेंगे। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप आपके पिताजी आपको यदि कोई सलाह दें, तो उस पर अमल अवश्य करें। 

कन्या राशि - आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। भाई बहनों से आपकी खूब पटेगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकते हैं, लेकिन आपकी सेहत गड़बड़ाएगी, जिसे लेकर आपको सावधान रहना होगा। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए कोई पछतावा हो सकता है। यदि आपकी कोई मन में इच्छा थी, तो उसके भी आज पूरे होने की संभावना है। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी।

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आपको बिजनेस में किसी डील को लेकर पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। संतान आपके मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपनी घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपकी शौक की चीजों में इजाफा होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपका भगवान के भक्ति में खूब मन लगेगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल सकता है। 

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी सख्ती दिखाएंगे, जिससे वह समय से पूरे होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा। आपका पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बंटवारा होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। आपको घरेलू मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह समय से समाप्त होती दिख रहे हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन राशि - आज के दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपका मन इधर-उधर के कामों पर ज्यादा लगेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH