तबाही मचाने आ गया चक्रवाती तूफान शक्ति, समुद्री क्षेत्र में अलर्ट जारी, जाने कंहा होगा असर

नई दिल्ली , 04-10-2025 6:22:27 PM
Anil Tamboli
तबाही मचाने आ गया चक्रवाती तूफान शक्ति, समुद्री क्षेत्र में अलर्ट जारी, जाने कंहा होगा असर

नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2025 - अरब सागर के ऊपर बना इस मौसम का पहला समुद्री तूफान शुक्रवार को ' चक्रवात शक्ति ' में बदल गया। IMD ने इस बारे में जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में गुजरात के द्वारका से लगभग 250 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित इस चक्रवात के शनिवार तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।

हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भारतीय भूभाग पर इसका कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन सप्ताहांत में समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

शुक्रवार सुबह 11:30 बजे तक, चक्रवात शक्ति उत्तर-पूर्वी अरब सागर के ऊपर 21.7° उत्तरी अक्षांश और 66.8° पूर्वी देशांतर के पास, नलिया से लगभग 270 किमी दक्षिण-पश्चिम, पोरबंदर से 300 किमी पश्चिम और कराची से 360 किमी दक्षिण में स्थित था। यह चक्रवात 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में मध्य अरब सागर की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जो 5 अक्टूबर तक उत्तर के मध्य भागों और उससे सटे मध्य अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है।

वैगरीज ऑफ वेदर के एक मौसम ब्लॉगर ने कहा, हालांकि यह सिस्टम एक गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा, लेकिन गुजरात के समुद्र तट के पास पहुंचने से पहले यह काफी कमजोर हो जाएगा। गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद है, लेकिन भारत में इसका कोई बड़ा असर होने की आशंका नहीं है। आईएमडी की विज्ञप्ति के अनुसार, चक्रवात की चेतावनी 7 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों को उच्च से मध्यम अलर्ट पर रखा गया है। इन जगहों पर हवा की स्पीड 45-55 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात के विकास के आधार पर हवा की गति और भी तेज हो सकती है। समुद्र की स्थिति पहले से ही बहुत खराब बताई जा रही है, और तटीय समुदायों को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH