छत्तीसगढ़ - सराफा कारोबारी राहुल गोयल से डेढ़ करोड़ कीमत की 86किलो चांदी की लूट, वारदात से मची सनसनी

रायपुर , 04/10/2025 5:37:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सराफा कारोबारी राहुल गोयल से डेढ़ करोड़ कीमत की 86किलो चांदी की लूट, वारदात से मची सनसनी

रायपुर 04 अक्टूबर 2025 - राजधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के सर्राफा व्यापारी के घर पर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात हुई है। लुटेरों ने व्यापारी राहुल गोयल को पहले बेहोश किया, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर 86 किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की गई चांदी की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

व्यापारी राहुल गोयल मूल रूप से आगरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और रायपुर में सर्राफा कारोबार के सिलसिले में राजधानी पैलेस (सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे) स्थित एक किराए के फ्लैट में रहते हैं। वह कई वर्षों से रायपुर में चांदी के जेवरों के व्यापार से जुड़े हुए हैं और आगरा-रायपुर के बीच उनका लगातार आना-जाना रहता है।

घटना शनिवार सुबह लगभग 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार, दो बदमाश फ्लैट पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। पहले तो व्यापारी ने दरवाजा नहीं खोला, लेकिन जब बदमाशों ने उसका नाम लेकर आवाज दी तो उसने सोचा कि कोई परिचित आया होगा और दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खुला, लुटेरों ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसे काबू में कर लिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी को बेहोशी की दवा सुंघाई, जिससे वह कुछ ही पलों में बेहोश हो गया। इसके बाद उन्होंने व्यापारी के हाथ-पैर बांध दिए और घर में रखे चांदी के 86 किलो आभूषण समेट लिए। जाते-जाते बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए, ताकि वारदात की कोई रिकॉर्डिंग पुलिस तक न पहुंचे।

व्यापारी को जब होश आया तो सुबह करीब 11 बजे का समय हो चुका था। उसने किसी तरह खुद को बंधनों से मुक्त किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी तरह से योजनाबद्ध वारदात लग रही है। बदमाशों को व्यापारी के कारोबार और आने-जाने की जानकारी पहले से थी। संभावना जताई जा रही है कि लुटेरों में से एक या दोनों किसी परिचित के माध्यम से व्यापारी की दिनचर्या से परिचित थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH