फ्लैट में महिला आरक्षक के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़े गए सब इंस्पेक्टर और महिला आरक्षक दोनो सस्पेंड ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फ्लैट में महिला आरक्षक के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़े गए सब इंस्पेक्टर और महिला आरक्षक दोनो सस्पेंड ,,
ग्वालियर 13 दिसम्बर 2020 - ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए रामपुर थाना प्रभारी सुनील बानोरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही महिला कॉन्स्टेबल भी सस्पेंड हो गई है. पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर यह कार्रवाई बिना अनुमति के बाहर जाने पर की है. जानकारी के मुताबिक दोनों अपने-अपने थाने से मीटिंग की बात कहकर बाहर गए थे।

थाना प्रभारी को रंगरेलियां मनाते उनकी पत्नी और परिजनों ने एक फ्लैट में पकड़ा था. सब-इंस्पेक्टर की पत्नी कंचन अचानक फ्लैट पर पहुंची, उसे देखकर महिला कॉन्स्टेबल बाथरूम में जा छिपी थी, जिसे पत्नी ने ढूंढ निकाला और जमकर हंगामा किया. इस दौरान कंचन ने महिला पुलिसकर्मी की पिटाई भी कर दी थी।

मामला शुक्रवार दोपहर महालक्ष्मी अपार्टमेंट का है. थाना प्रभारी की पत्नी की शिकायत के बाद डायल 100 भी मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस सभी को पुलिस स्टेशन लेकर गई. सुनील बनोरिया की तैनाती रामपुर थाना में है, जबकि महिला कॉन्स्टेबल मुरैना पुलिस लाइन में तैनात है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पत्नी कंचन ने बताया कि उसके पति सब इंस्पेक्टर सुनील बानोरिया गुरुवार को किसी काम से बाहर जाने का कहकर घर से निकले थे. कंचन को पहले से ही अपने पति के चरित्र पर संदेह था. इसी बीच सूचना मिली कि थानेदार ग्वालियर के मुरार इलाके में गर्ल्स कॉलेज के सामने महालक्ष्मी अपार्टमेंट के फ्लैट में किसी युवती के साथ है।

दोपहर तक कंचन अपने भाई, पिता व अन्य मायके वालों को लेकर वहां पहुंच गई. इस मामले में कंचन का कहना है कि अभी परिवार की सहमति से यह मामला शांत हो गया है. सब-इंस्पेक्टर की पत्नी का कहना है कि उन्होंने मुझसे आगे से ऐसी गलती नहीं करने का वादा किया है. इसलिए मैंने भी उन्हें माफ कर दिया है. लेकिन जरा भी उस तरफ गए तो मैं शांत नहीं रहूंगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH