पत्नी के हाथों स्कूल संचालक से 60 हजार की रिश्वत ले रहा था DPC, EOW ने दोनो को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 25-09-2025 7:36:34 PM
Anil Tamboli
पत्नी के हाथों स्कूल संचालक से 60 हजार की रिश्वत ले रहा था DPC, EOW ने दोनो को किया गिरफ्तार

मंडला 25 सितम्बर 2025 - जिला परियोजना समन्वयक (DPC) अरविंद विश्वकर्मा को रिश्वत लेते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। पत्नी के हाथों रुपये का लिफाफा रिलायंस पेट्रोल पंप पर लेते ही दोनों को मौके पर ही EOW ने पकड़ कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में एपीसी को भी सह आरोपित बनाया गया है।

बताया गया है कि DPC अरविंद विश्वकर्मा ने विद्या निकेतन ग्राम ककैया स्कूल को मान्यता देने के नाम पर 01 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसके एवज में दूसरी क़िस्त की राशि 60 हजार रुपये स्कूल संचालक द्वारा देते ही EOW टीम ने पकड़ लिया। दरअसल स्कूल का भवन पूरा नहीं होने से मान्यता समाप्त हो गई थी। पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए स्कूल संचालक रविकांत नंदा से 01 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। पहली किश्त 50 हजार रुपये DPC को स्कूल संचालक कुछ दिन पहले दे चुका था। 60 हजार रुपये की मांग पुनः की गई थी।

इस पर स्कूल संचालक रविकांत नंदा यह राशि देने बिंझिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पहुंचा। जहां राशि का लिफाफा DPC अरविंद विश्वकर्मा को देने पर उन्होंने पत्नी को देने कहा। लिफाफा पत्नी के हाथों में आते ही EOW ने रंगे हाथों पकड़ लिया। EOW के DSP स्वर्ण जीत सिंह धामी की टीम के द्वारा PWD रेस्ट हाउस में कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH