छत्तीसगढ़ - टेसूआ नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, एक साथ दो बच्चियों की मौत से घर मे छाया मातम

मुंगेली , 24/09/2025 1:17:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टेसूआ नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, एक साथ दो बच्चियों की मौत से घर मे छाया मातम

मुंगेली 24 सितम्बर 2025 - मुंगेली जिले के ग्राम चिरौटी में आज एक बड़ी घटना घट गई। टेसूआ नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। 6 साल की रबिया जोशी पिता अनूप जोशी कक्षा पहली और 7 साल की अंकिता जोशी पिता संजय जोशी कक्षा दूसरी में पढ़ती थी। दोनों अपने ही गांव के टेसूआ नाले में नहाने गईं और फिर वापस नहीं लौटी।

दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थी, दोनों बहन गांव की अन्य दो बच्चियों के साथ नहाने के लिए गई थी। चिरौटी के किनारे बहने वाला टेसूआ नाला आमतौर पर बच्चों का गर्मियों में खेलने का स्थान होता है, आज काल बन गया। पानी में फिसलकर दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई। इसके बाद बाकी दो बच्चियां तुरंत चीखती चिल्लाती हुई गांव की ओर दौड़ीं और ग्रामीणों को सूचना दी।

जब तक लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH