छत्तीसगढ़ - ऋतिक सहित 08 बदमाश एक साल के लिए तड़ीपार, सक्ती सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश

बलौदा बाजार , 23-09-2025 6:20:14 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ऋतिक सहित 08 बदमाश एक साल के लिए तड़ीपार, सक्ती सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश

बलौदाबाजार 23 सितम्बर 2025 - आदतन बदमाशों की हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए SP की ओर से 08 आदतन बदमाशों को जिला बदर करने कलेक्टर को प्रतिवेदन पेश किया गया था। SP के प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने सभी 08 बदमाशों को जिलाबदर करने आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी बदमाश सीमावर्ती जिलों से भी बाहर रहेंगे। इस आदेश का 24 घंटे के भीतर पालन करना होगा।

कलेक्टर ने यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 और 5(ख) के तहत जारी किया है। आदेश के अनुसार, सभी आठों अपराधियों को 24 घंटे के भीतर जिले की सीमा छोड़कर बाहर जाना होगा। उन्हें बलौदाबाजार-भाटापारा के साथ-साथ सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, महासमुंद, सक्ति, बेमेतरा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भी एक वर्ष तक प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। यदि आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

SP भावना गुप्ता ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ आदतन बदमाशों की लगातार शिकायत मिल रही थी। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ जिलाबदर का प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रतिवेदन पेश किया गया। सुनवाई के बाद कलेक्टर ने बदमाशों को एक साल के जिलाबदर कर दिया है।

इन बदमाशों को किया गया तड़ीपार..

01 - धनेश टंडन (41) निवासी ग्राम सेंदरी, थाना भाटापारा ग्रामीण

02 - जवाहरलाल साहू, निवासी ग्राम दर्रा, चौकी गिरोधपुरी

03 - ऋषि पाटिल (26) निवासी ग्राम मोहतरा, थाना गिधौरी

04 - ईश्वर (53) निवासी ग्राम भैसामुड़ा सबरिया डेरा, थाना गिधौरी

05 - रितिक उर्फ मनोज बंजारे (31) निवासी ग्राम रवान, थाना सिटी कोतवाली

06 - श्रवण देवार (38) निवासी करमदा, थाना सिटी कोतवाली

07 - उबल प्रताप यादव (44) निवासी ग्राम लटुवा, थाना सिटी कोतवाली

08 - कुंजराम अंजान (39) निवासी ग्राम करही बाजार, चौकी करहीबाजार

छत्तीसगढ़ - ऋतिक सहित 08 बदमाश एक साल के लिए तड़ीपार, सक्ती सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH