डॉ चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, कहा छत्तीसगढ़ वासियो को ही..

रायपुर , 23/09/2025 11:56:57 AM
Anil Tamboli
डॉ चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, कहा छत्तीसगढ़ वासियो को ही..

रायपुर 23 सितम्बर 2025 - नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उच्चशिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को एक पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में उच्चशिक्षा विभाग में अतिथि व्याख्याता समेत अन्य पदों पर हो रही भर्ती में छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को ही नियुक्ति देने का प्रावधान किए जाने की मांग की है। इस पत्र में उन्होंने कहा ​है कि अतिथि व्याख्याता नीति 2024 में इसका प्रावधान किया जाना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपने पत्र में लिखा है कि ”उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा 20 जून 2024 से अतिथि व्याख्याता नीति 2024 लागू की गई है। इस नीति में छत्तीसगढ़ियों की हो अपेक्षा करते हुए अभ्यर्थियों की पात्रता के मापदंडों में ऐसे प्रावधान नहीं किए गए हैं कि छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक हो। इसमें छत्तीसगढ़ के बाहर के निवासियों को भी पात्र माना गया है, जो उचित नहीं है। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार अतिथि विद्वानों के पदों के लिए मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।

डॉ महंत ने कहा कि हाल ही में सरगुजा संभाग के महाविद्यालय में 34 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, इसमें से 15 पदों पर अन्य राज्य के निवासी तथा 19 पदों पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी चयनित हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि उच्च शिक्षा विभाग की ‘अतिथि व्याख्याता नीति 2024’ छत्तीसगढ़ियों के हितों के विरुद्ध है। अतः अनुरोध है कि उक्त नीति में तत्काल संशोधन किया जाकर मध्य प्रदेश की भांति ही छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को ही पात्र माना जाए, ऐसे प्रावधान किए जाएं।”

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH